MS Excel के 20 शॉर्टकट्स जो आपका काम तेज़ कर देंगे!
बार-बार माउस क्लिक से तंग आ गए हैं? कीबोर्ड शॉर्टकट्स सीखकर मिनटों में काम निपटाएं! नीचे दिए गए 20 शॉर्टकट्स आपकी मदद करेंगे:
- Ctrl + Space – पूरे कॉलम को चुनें।
- Shift + Space – पूरी रो चुनने के लिए।
- Ctrl + Shift + (+) – नया कॉलम/रो जोड़ें।
- Ctrl + (-) – चुनें हुए कॉलम/रो हटाने के लिए।
- Ctrl + Tab – वर्कबुक्स के बीच स्विच करें।
- Ctrl + F9 – वर्कबुक मिनिमाइज़ करें।
- Shift + F11 – नई शीट जोड़ें।
- Alt + E + L – शीट डिलीट करें।
- Ctrl + Page Up / Page Down – शीट्स के बीच नेविगेट करें।
- Ctrl + Shift + L – फ़िल्टर ऑन/ऑफ करें।
- Ctrl + F1 – रिबन दिखाएं/छिपाएं।
- Ctrl + F2 – प्रिंट प्रीव्यू देखें।
- Alt + H + O + I – कॉलम ऑटो-फ़िट (पहले Ctrl + A से चुनें)।
- Ctrl + Shift + ; – करंट टाइम डालें।
- Ctrl + ; – करंट डेट डालें।
- Ctrl + W – फाइल बंद करें।
- Ctrl + 1 – सेल फ़ॉर्मेटिंग पॉपअप खोलें।
- Alt + F1 – चुने डेटा से चार्ट बनाएं।
- Ctrl + Shift + U – फ़ॉर्मूला बार एक्सपैंड/कॉलैप्स करें।
- Ctrl + T – डेटा को टेबल में कन्वर्ट करें।
ये क्यों ज़रूरी हैं?
- समय की बचत
- काम स्मूथ और तेज़
- माउस पर निर्भरता कम
- प्रोडक्टिविटी में इज़ाफ़ा
इन्हें अपनाएं और Excel में महारत हासिल करें!